Wednesday, September 4, 2019

तेरा तुझे ही अर्पण

*__ तेरा तुझे ही अर्पण __*

भेजा है तू यहाँ मुझे
जी सकूँ जो तू कहे,
हूँ डटा यहीं हे ईश्वर
सदा सर्वत्र तुझे समर्पण ।

वो बचपन मन सी
वो ख़ुश-में-मिज़ाज,
रहा बेफ़िक्र तेरे साये में
सब तेरा तुझे ही अर्पण ॥

हुआ अग्रसर एक क़दम
चला प्रगति पथ पर,
मंज़िलें अदृश्य राहें सीं
बढ़ूँ जब रहे तेरा समर्थन ।

एक मोड़ पर हूँ अटका
चलूँ फिर भी सन्नाटा,
रुकूँ तो स्वतः रुकावट
कर दूँ तेरा तुझको अर्पण ॥

सोचूँ पुनः जो भेजा होगा
रण में तू हिसाब लगाकर,
जी सकूँ मैं भी हे भगवान
देख सकूँ तेरे दर का दर्पण ।

चाह युवा मन सब पाने की
ऊहापोह की चंचलता में,
गर होती पेड़ चाहत की
तोरकर करूँ तुझे भी अर्पण ॥

अदृश्य रूप में ही रख
हाथ फिर मेरे सर ऊपर,
डट सकूँ यूँ ही जहाँ में
कर सकूँ एक पथ परिवर्तन ।

जीवन की माया अनेक
करूँ उम्मीद नवकाया एक,
मिले मुक्कमल दास्ताँ जो
कर दूँ सब तेरा तुझे ही अर्पण ॥

सादर 🙏🏻🙏🏻
✍️ विजय बाबु

श्री कृष्ण जन्माष्टमी

जय हो जय हो हे गिरिधारी
जो पधारे सृष्टि के पालनहारी,
जो आए हरे कृष्णा हरे मुरारी
हरे कृष्ण -२ की आयी है बारी ।

जय हो जय हो विरज़ के वृजवासी
जन्मोत्सव उल्लास सी जग सारी,
कान्हा तुम देवकी-यशोदा मैया तेरी
हरे कृष्ण -२ है स्वागत की तैयारी ॥

जय हो मटकातोर कुंजबिहारी
माखनचोर की है मैंने भी तैयारी,
हांडी ऊँची जैसी लीला है न्यारी
हरे कृष्ण -२ कहने को मेरी बारी ।

जय हो जय हो हे द्वारिकाधीश
पधारो दिखाओ तुम रूप निराली,
जन्माष्टमी जयंती दिन जो आयी
हरे कृष्ण -२ स्वागत की है बारी ॥

सादर
विजय बाबू

प्रकृति मन - यत्र तत्र सर्वत्र

*प्रकृति मन - यत्र तत्र सर्वत्र*

सूनू सूनू हे रे बौवा, रे दोस् जेबै घूमैला
मोन सँ दूर नै रहतै, पर्वत-घाटी उड़ैला,
मन हरियर रण मिठगर इ आबोहवा में
अहि छुट्टी में जेब्बै प्रकृति के सैर ला ।

नूनू मून्नू की रै बौवा, शहर जो काज ला
मोन रहितो दूर रहतौ, डीह-आरि देखैला
गामक खेतक मौज, मिट्टी सँ प्रकृति मन
छुट्टी तू ले बौवा, पैतृक संपत्त संजोबेला ॥

देख तू स्वीटज़रलैंड आ घूम चाहे कश्मीर
प्रकृति रंग एक्कहि मर्ज़ी मूदा तोरे आख़िर,
रूप रहतौ बर बर घरे-घर, जेतबे छौ ततबे
जीवनक पद्धत सँ हटिक, नै छै कोनो ज़ंजीर ।

उठू-उठू यौ बौवा, भिन्सरे अनहारे घूमैला
मोन सँ दूर नै क़तओ, हरियाली सँ बगिया,
दिनचर्या अछि व्यस्त, मानलौ नै लीय कष्ट
नित्य प्रकतिक हवा में, जीवन बनय जूरैला ॥

सादर
विजय बाबु

घूँघट - एक नारी शक्ति

*घूँघट - एक नारी शक्ति*

ज़िंदगी की पहिया धुरी पर
नारी की बदौलत पूरी मगर
घूँघट एक पहचान नारी का
देना है सदा सम्मान हर डगर ।

आँगन से दलान की दूरी पर
ग़ाँव की ज़िन्दगी चली जब
घूँघट एक अरमान नारी का
रहा है सम्मान हमरा भी तब ॥

ग़ाँव से शहर में पलायन पर
बदस्तूर है आज भी वो स्तम्भ
घूँघट मज़बूत गहना नारी का
जाये कुछेक रूप चाहे बदल ।

कल से आज और फिर कल
भारतीय नारी का उन्मुक्त धर
घूँघट एक शक्ति हर नारी का
रहेगा मान सदा बढ़े जो क़दम ॥

सादर 🙏🏻🙏🏻
✍️ विजय बाबु

दर्द तो है !

*     — दर्द तो है — *

ज़िंदगी है क़लम से क़लम की धार से
भीड़ में जाकर भीड़ से ही निकल सकूँ
लिख सकूँ कुछ आगे व पीछे डटकर
पाकर भी कुछ खोने का... दर्द तो है ।

जीने का बहाना जब कहता है मेरा मन
आगे चलने का इरादा रखता है ये मन,
रुकता है ठहरता है उठता है बार-बार
बढ़े तो कहे रुके तो कहे... दर्द तो है ॥

मासूमियत मन कहे जी सकूँ मर्ज़ी से
मजबूरियाँ तके अपना वजूद संघर्ष से,
स्वप्न मन की मंज़िल रहे सदा संघर्षरत
मुक़ाम भी मुकम्मल नहीं... दर्द तो है ।

नदी की धार में पर्वत-घाटी की सैर में
मन को मनभावन करती यूँ कुछ पल,
चाहा जो मिला एक किनारे का सहारा
मिलकर भी अधूरी यात्रा... दर्द तो है ॥

सादर 🙏🏻🙏🏻
✍️विजय बाबु

Thursday, January 24, 2019

*मेरी पतंग*

मन को समर्पित तन को समर्पित
जब भड़ी उड़ान उड़ती धागा का
हवा में जब लहराता मन को भाता
वो जब चली रे मेरी पतंग ।

हो चाहे गगनचुंबि हवा का झोंका
डगर अदृश्य से दूर दृष्टि पाने का
हो हौसला छूँऊँ मंज़िलें दूर दर दूर
वो जब उड़ी रे मेरी पतंग ।

नीली अम्बर व छाए काले बादल
मन अटल एकाग्र क़दम गरे अडिग
मन को समर्पित गुण कलात्मक
वो कटी ना कभी मेरी पतंग ।

आयें सब मनायें मकर संक्रान्ति
लुत्फ़ तिल-गुड़ संग खिचड़ी का
तन को समर्पित होसला व टोली अपनी
उड़ती जाये उम्मीदों की वो मेरी पतंग ।

सादर,
विजय बाबू
ढूँढ ना शब्द मुझ तुच्छ वास्ते
रख पिटारा किसी और के वास्ते,
गर लिखना है तो लिख बस एक शब्द
ख़िदमत में लिखूँ फिर मैं तेरे वास्ते ।

📝 विजय बाबू
एक उपकार #१०सालचैलेंज के बाद

थी अपनी बेपरवाह सवारी
जब थी एक राह मतवाली,
चलूँ बस सोंचू न कल की
थी कुछ यूँही मेरी कहानी ।

चला निरंतर जिंदगी का सफर
खट्टी-मीठी बातें निचोड़ बेअसर,
सोचा देखा तब बाहें फैलाया
पूर्ण संसार जब कुटुंब सा पाया ।

जीवन है जब कञ्चन-तन तब
सब्र करूँ गर उम्मीदों का पल,
मानव हूँ मानवता की यही पुकार
शुक्र करूँ कर अब एक उपकार ।

सब अपना बस होय न कोय पराया
सुन कुछ अब मेरी व् मेरे मन की
जिद छोड़ पाप-पुण्य तब कौन कराया
अडिग हूँ सुनु जब-जब भाषा भविष्य की ।

- विजय बाबू
———१–—— ३१.१२.२०१७————
आँखों में मेहफ़ूज़ रखना सितारों को,
अब दूर तलक सिर्फ रात होगी...

मुशाफिर तुम भी हो मुसाफिर हम भी हैं,
किसी न किसी मोर पर फिर मुलाकात होगी…

गर हो यकीन लाख हसरतें पूर्ण होने की,
नयी बरख की नयी बेला से तय होगी...

जो साथ हो सब कर्णप्रिय खुशियाँ मानाने,
जिंदगी का वो फलसफा बदस्तूर कायम होगी...

———२——— ३१.१२.२०१८————
शाम ढले इकतीस दिसंबर फिर
एक नया साल,
उम्मीद अपनों के मिलन की हो
जब मौका त्यौहार,
चलूँ अपना गाऊँ व् शहर जो
मिले छुट्टियाँ दो-चार,
लगे अनुपम शब्दों की मेला और
बांटे खुशियां अपार |

समृद्धि सुख शांति की मन
देश दुनिया भ्रमण की,
बस ख्वाइश इतनी भर और न
कोय है अलग विचार,
एक प्रार्थना सच्चे मन से एक
विनती आपसबों से,
बनी रहे साथ बरकरार और
मिले शुभकामना-आशीर्वाद |

~ विजय बाबू
————————————————
किछु फुलझरी:-
——————————
1)
जो तू ठहरी कर्णप्रिय
मैं रह गया बस कर्ण,

तू हो शब्दों की माला
मैं सीख रहा वर्णमाला |

तू है विद्वानी साहित्यप्रिय
मैं हूँ अज्ञानी साहित्यप्रिय,

गर हो महफ़िल-ऐ-शब्दमाला
समझूँ यही है मेरी पाठशाला ||

2)
डगर मुश्किल है
सुन रे मेरे आला,

निकला मैं खोल
किस्मत का ताला,

चिर-परिचित चित्र
गोरा या काला,

साझा कर चाहे
लगे न काव्यवाला |

सब है कर्णप्रिय
यहाँ मिथिलावाला,

कर्ण सुन्नर-सुन्नरि
बिन मधुबाला,

जब नाम-ए-महफ़िल
हो कर्णप्रिय शब्दमाला

तो खूब जमेगी
शब्दों की मधुशाला ||


सादर
विजय बाबू
— *नै मिथिला के मान घटल* —

सून्नर मिथिला मिठगर मैथिली
खटर कक्काक दलानक चहल
अंगनाक सीरागूक़ अप्पन पहचान
कहियो नै मिथिला के मान घटल ।

कोशी-कमला धार बहै
दर दर जे सड़क बनल,
छूटल मिथिला नगरी हमर
नै मिथिला के मान घटल ।

भेटल भोरे भोरे पान मखान
खूलल आहिठाम माछक दुकान,
मैथिल छी बाजु मैथिली सदिखन
नै मिथिला के मान घटल ।

सीखी फ़्रेंच-जर्मन सब भाषा
अपितु नै बिसरी मिथिलाक्षर,
दूर मिथिला सौं गुणगान हमर
नै मिथिला के मान घटल ।

————————————
📝 विजय बाबू
——— *पाहुन मिलन*———

मास अछि माघि माथ पर फुसक चार
गोबर सौं नीपल आँगन सूरज बिन अनहार,
छी व्याकुल हमसब करि अपनेक मिलन
पाहुन अछि मिथिला नगरी में आहाँक इंतज़ार ।

दलान खपरैल कहुना क’ महफ़िल सज़ल
ठहाका पाहुन के लोक टोला के नै कम रहल,
दिन में खिलल धूप भेल राति में घूर मिलन
स्वागत अछि पाहुन अपनेक बार बार ।

चलल सिलसिला व्यंजन के भेल भोर सौं साँझ
तिलकोरक तरूवा संग माछ फेर पिज़्ज़ा तक
थारी पर पाहुन संग ‘चुन्नु-मुन्नू’ सहो बैसल
करीयौ चाहे माँग पर घोर घमर्थन आर आ पार ।

भोर भेल फेर सौं मुँह फ़ूलल आकि पान भड़ल
तैयार पाहुन के मुख छल बड्ड चिक्कन चुनमन,
कहलाह जाईं छी फेर होयत सासुर में पुनः मिलन
क़हय मिथिला पाहुन के स्वागत करि बार बार ।

~ विजय बाबू
———*खोज*———

तब पाया क्या ये कैसे सोचूँ
अब खोया क्या वो कैसे समझूँ,
गर मिले तराजू इंसानियत तौलने की
तो फिर इंसानो को खोज सकूँ ।

सोचूँ क्या पाया पर क्यों आख़िर
फूल सी बगिया भी वसंत ख़ातिर,
है सबकी नज़र कुछ पा सकने की
तो चलूँ भड़ी झोली को खोज सकूँ ।

जीवन एक पर है न सबकी एक सी
बातें अनेक जो है न एक हम सब की,
भीड़ में ना कोई बेगाना ना कोई पराया
मंज़िलें हसरतें पाने को खोज सकूँ ।

रात के बाद दिन फिर वही रात अंधेरी
डगर जीवन की कुछ पूरी कुछ अधूरी,
है यही ज़िंदगी जिगर रख महफ़ूज़ रे मनवा
बढ़ूँ आगे बस राह आगे की खोज सकूँ ।

~ विजय बाबू
मधुबनी टीशन पर हमर कुछ मोनक शब्द
.
:::::::::::::::::::::::::XXX:::::::::::::::::::::::::
.

खुशबू अप्पन माटि
मर्जी अप्पन धुनबला
आँखि संग दिमाग खुलल
जे सुनलौं मधुबनी

टीशन मधबन्नी व् पंडौल
कमलपूर बला
बाजे चाहे पौने बारह खूब
जे घुमलौं मधुबनी

मंगरौनी सौं टीशन आ
टीशन सौं भौआड़ा
टाकीज़ तांगा सबकुछ
जे देखलौहं मधुबनी

भीतर प्लेटफार्म मधुबनी
पेंटिंग्स सौं सजल
साफ़ सुन्नर मैथिलि
सौं सुनलौहं मधुबनी

आना चारि लेमनचूस चारिटा
संगे एगो पेड़ा
ताश-मूंगफली टोली सौंसे
तेहन छल मधुबनी

दूर सौं दर्शन मात्र आब
कतय गेल वो चौराहा
गामक अंगना शहरक डेरा
केहन थिक मधुबनी

दिन महीना साल बीतल
बीतल वो जमाना
आदि सौं नवयुग तक
बेर बेर फलल मधुबनी

देखलौहं विश्वप्रसिद्ध कलाकृति
सौं सुशोभित पूरा
अनुभूति करू अप्पन
देशप्रसिद्ध टीशन मधुबनी

~ विजय बाबू