Wednesday, September 4, 2019

तेरा तुझे ही अर्पण

*__ तेरा तुझे ही अर्पण __*

भेजा है तू यहाँ मुझे
जी सकूँ जो तू कहे,
हूँ डटा यहीं हे ईश्वर
सदा सर्वत्र तुझे समर्पण ।

वो बचपन मन सी
वो ख़ुश-में-मिज़ाज,
रहा बेफ़िक्र तेरे साये में
सब तेरा तुझे ही अर्पण ॥

हुआ अग्रसर एक क़दम
चला प्रगति पथ पर,
मंज़िलें अदृश्य राहें सीं
बढ़ूँ जब रहे तेरा समर्थन ।

एक मोड़ पर हूँ अटका
चलूँ फिर भी सन्नाटा,
रुकूँ तो स्वतः रुकावट
कर दूँ तेरा तुझको अर्पण ॥

सोचूँ पुनः जो भेजा होगा
रण में तू हिसाब लगाकर,
जी सकूँ मैं भी हे भगवान
देख सकूँ तेरे दर का दर्पण ।

चाह युवा मन सब पाने की
ऊहापोह की चंचलता में,
गर होती पेड़ चाहत की
तोरकर करूँ तुझे भी अर्पण ॥

अदृश्य रूप में ही रख
हाथ फिर मेरे सर ऊपर,
डट सकूँ यूँ ही जहाँ में
कर सकूँ एक पथ परिवर्तन ।

जीवन की माया अनेक
करूँ उम्मीद नवकाया एक,
मिले मुक्कमल दास्ताँ जो
कर दूँ सब तेरा तुझे ही अर्पण ॥

सादर 🙏🏻🙏🏻
✍️ विजय बाबु

श्री कृष्ण जन्माष्टमी

जय हो जय हो हे गिरिधारी
जो पधारे सृष्टि के पालनहारी,
जो आए हरे कृष्णा हरे मुरारी
हरे कृष्ण -२ की आयी है बारी ।

जय हो जय हो विरज़ के वृजवासी
जन्मोत्सव उल्लास सी जग सारी,
कान्हा तुम देवकी-यशोदा मैया तेरी
हरे कृष्ण -२ है स्वागत की तैयारी ॥

जय हो मटकातोर कुंजबिहारी
माखनचोर की है मैंने भी तैयारी,
हांडी ऊँची जैसी लीला है न्यारी
हरे कृष्ण -२ कहने को मेरी बारी ।

जय हो जय हो हे द्वारिकाधीश
पधारो दिखाओ तुम रूप निराली,
जन्माष्टमी जयंती दिन जो आयी
हरे कृष्ण -२ स्वागत की है बारी ॥

सादर
विजय बाबू

प्रकृति मन - यत्र तत्र सर्वत्र

*प्रकृति मन - यत्र तत्र सर्वत्र*

सूनू सूनू हे रे बौवा, रे दोस् जेबै घूमैला
मोन सँ दूर नै रहतै, पर्वत-घाटी उड़ैला,
मन हरियर रण मिठगर इ आबोहवा में
अहि छुट्टी में जेब्बै प्रकृति के सैर ला ।

नूनू मून्नू की रै बौवा, शहर जो काज ला
मोन रहितो दूर रहतौ, डीह-आरि देखैला
गामक खेतक मौज, मिट्टी सँ प्रकृति मन
छुट्टी तू ले बौवा, पैतृक संपत्त संजोबेला ॥

देख तू स्वीटज़रलैंड आ घूम चाहे कश्मीर
प्रकृति रंग एक्कहि मर्ज़ी मूदा तोरे आख़िर,
रूप रहतौ बर बर घरे-घर, जेतबे छौ ततबे
जीवनक पद्धत सँ हटिक, नै छै कोनो ज़ंजीर ।

उठू-उठू यौ बौवा, भिन्सरे अनहारे घूमैला
मोन सँ दूर नै क़तओ, हरियाली सँ बगिया,
दिनचर्या अछि व्यस्त, मानलौ नै लीय कष्ट
नित्य प्रकतिक हवा में, जीवन बनय जूरैला ॥

सादर
विजय बाबु

घूँघट - एक नारी शक्ति

*घूँघट - एक नारी शक्ति*

ज़िंदगी की पहिया धुरी पर
नारी की बदौलत पूरी मगर
घूँघट एक पहचान नारी का
देना है सदा सम्मान हर डगर ।

आँगन से दलान की दूरी पर
ग़ाँव की ज़िन्दगी चली जब
घूँघट एक अरमान नारी का
रहा है सम्मान हमरा भी तब ॥

ग़ाँव से शहर में पलायन पर
बदस्तूर है आज भी वो स्तम्भ
घूँघट मज़बूत गहना नारी का
जाये कुछेक रूप चाहे बदल ।

कल से आज और फिर कल
भारतीय नारी का उन्मुक्त धर
घूँघट एक शक्ति हर नारी का
रहेगा मान सदा बढ़े जो क़दम ॥

सादर 🙏🏻🙏🏻
✍️ विजय बाबु

दर्द तो है !

*     — दर्द तो है — *

ज़िंदगी है क़लम से क़लम की धार से
भीड़ में जाकर भीड़ से ही निकल सकूँ
लिख सकूँ कुछ आगे व पीछे डटकर
पाकर भी कुछ खोने का... दर्द तो है ।

जीने का बहाना जब कहता है मेरा मन
आगे चलने का इरादा रखता है ये मन,
रुकता है ठहरता है उठता है बार-बार
बढ़े तो कहे रुके तो कहे... दर्द तो है ॥

मासूमियत मन कहे जी सकूँ मर्ज़ी से
मजबूरियाँ तके अपना वजूद संघर्ष से,
स्वप्न मन की मंज़िल रहे सदा संघर्षरत
मुक़ाम भी मुकम्मल नहीं... दर्द तो है ।

नदी की धार में पर्वत-घाटी की सैर में
मन को मनभावन करती यूँ कुछ पल,
चाहा जो मिला एक किनारे का सहारा
मिलकर भी अधूरी यात्रा... दर्द तो है ॥

सादर 🙏🏻🙏🏻
✍️विजय बाबु