Wednesday, September 4, 2019

तेरा तुझे ही अर्पण

*__ तेरा तुझे ही अर्पण __*

भेजा है तू यहाँ मुझे
जी सकूँ जो तू कहे,
हूँ डटा यहीं हे ईश्वर
सदा सर्वत्र तुझे समर्पण ।

वो बचपन मन सी
वो ख़ुश-में-मिज़ाज,
रहा बेफ़िक्र तेरे साये में
सब तेरा तुझे ही अर्पण ॥

हुआ अग्रसर एक क़दम
चला प्रगति पथ पर,
मंज़िलें अदृश्य राहें सीं
बढ़ूँ जब रहे तेरा समर्थन ।

एक मोड़ पर हूँ अटका
चलूँ फिर भी सन्नाटा,
रुकूँ तो स्वतः रुकावट
कर दूँ तेरा तुझको अर्पण ॥

सोचूँ पुनः जो भेजा होगा
रण में तू हिसाब लगाकर,
जी सकूँ मैं भी हे भगवान
देख सकूँ तेरे दर का दर्पण ।

चाह युवा मन सब पाने की
ऊहापोह की चंचलता में,
गर होती पेड़ चाहत की
तोरकर करूँ तुझे भी अर्पण ॥

अदृश्य रूप में ही रख
हाथ फिर मेरे सर ऊपर,
डट सकूँ यूँ ही जहाँ में
कर सकूँ एक पथ परिवर्तन ।

जीवन की माया अनेक
करूँ उम्मीद नवकाया एक,
मिले मुक्कमल दास्ताँ जो
कर दूँ सब तेरा तुझे ही अर्पण ॥

सादर 🙏🏻🙏🏻
✍️ विजय बाबु

No comments:

Post a Comment