Wednesday, September 4, 2019

दर्द तो है !

*     — दर्द तो है — *

ज़िंदगी है क़लम से क़लम की धार से
भीड़ में जाकर भीड़ से ही निकल सकूँ
लिख सकूँ कुछ आगे व पीछे डटकर
पाकर भी कुछ खोने का... दर्द तो है ।

जीने का बहाना जब कहता है मेरा मन
आगे चलने का इरादा रखता है ये मन,
रुकता है ठहरता है उठता है बार-बार
बढ़े तो कहे रुके तो कहे... दर्द तो है ॥

मासूमियत मन कहे जी सकूँ मर्ज़ी से
मजबूरियाँ तके अपना वजूद संघर्ष से,
स्वप्न मन की मंज़िल रहे सदा संघर्षरत
मुक़ाम भी मुकम्मल नहीं... दर्द तो है ।

नदी की धार में पर्वत-घाटी की सैर में
मन को मनभावन करती यूँ कुछ पल,
चाहा जो मिला एक किनारे का सहारा
मिलकर भी अधूरी यात्रा... दर्द तो है ॥

सादर 🙏🏻🙏🏻
✍️विजय बाबु

No comments:

Post a Comment