Thursday, January 24, 2019

*मेरी पतंग*

मन को समर्पित तन को समर्पित
जब भड़ी उड़ान उड़ती धागा का
हवा में जब लहराता मन को भाता
वो जब चली रे मेरी पतंग ।

हो चाहे गगनचुंबि हवा का झोंका
डगर अदृश्य से दूर दृष्टि पाने का
हो हौसला छूँऊँ मंज़िलें दूर दर दूर
वो जब उड़ी रे मेरी पतंग ।

नीली अम्बर व छाए काले बादल
मन अटल एकाग्र क़दम गरे अडिग
मन को समर्पित गुण कलात्मक
वो कटी ना कभी मेरी पतंग ।

आयें सब मनायें मकर संक्रान्ति
लुत्फ़ तिल-गुड़ संग खिचड़ी का
तन को समर्पित होसला व टोली अपनी
उड़ती जाये उम्मीदों की वो मेरी पतंग ।

सादर,
विजय बाबू

No comments:

Post a Comment