Thursday, January 24, 2019

किछु फुलझरी:-
——————————
1)
जो तू ठहरी कर्णप्रिय
मैं रह गया बस कर्ण,

तू हो शब्दों की माला
मैं सीख रहा वर्णमाला |

तू है विद्वानी साहित्यप्रिय
मैं हूँ अज्ञानी साहित्यप्रिय,

गर हो महफ़िल-ऐ-शब्दमाला
समझूँ यही है मेरी पाठशाला ||

2)
डगर मुश्किल है
सुन रे मेरे आला,

निकला मैं खोल
किस्मत का ताला,

चिर-परिचित चित्र
गोरा या काला,

साझा कर चाहे
लगे न काव्यवाला |

सब है कर्णप्रिय
यहाँ मिथिलावाला,

कर्ण सुन्नर-सुन्नरि
बिन मधुबाला,

जब नाम-ए-महफ़िल
हो कर्णप्रिय शब्दमाला

तो खूब जमेगी
शब्दों की मधुशाला ||


सादर
विजय बाबू

No comments:

Post a Comment