———*खोज*———
तब पाया क्या ये कैसे सोचूँ
अब खोया क्या वो कैसे समझूँ,
गर मिले तराजू इंसानियत तौलने की
तो फिर इंसानो को खोज सकूँ ।
सोचूँ क्या पाया पर क्यों आख़िर
फूल सी बगिया भी वसंत ख़ातिर,
है सबकी नज़र कुछ पा सकने की
तो चलूँ भड़ी झोली को खोज सकूँ ।
जीवन एक पर है न सबकी एक सी
बातें अनेक जो है न एक हम सब की,
भीड़ में ना कोई बेगाना ना कोई पराया
मंज़िलें हसरतें पाने को खोज सकूँ ।
रात के बाद दिन फिर वही रात अंधेरी
डगर जीवन की कुछ पूरी कुछ अधूरी,
है यही ज़िंदगी जिगर रख महफ़ूज़ रे मनवा
बढ़ूँ आगे बस राह आगे की खोज सकूँ ।
~ विजय बाबू
तब पाया क्या ये कैसे सोचूँ
अब खोया क्या वो कैसे समझूँ,
गर मिले तराजू इंसानियत तौलने की
तो फिर इंसानो को खोज सकूँ ।
सोचूँ क्या पाया पर क्यों आख़िर
फूल सी बगिया भी वसंत ख़ातिर,
है सबकी नज़र कुछ पा सकने की
तो चलूँ भड़ी झोली को खोज सकूँ ।
जीवन एक पर है न सबकी एक सी
बातें अनेक जो है न एक हम सब की,
भीड़ में ना कोई बेगाना ना कोई पराया
मंज़िलें हसरतें पाने को खोज सकूँ ।
रात के बाद दिन फिर वही रात अंधेरी
डगर जीवन की कुछ पूरी कुछ अधूरी,
है यही ज़िंदगी जिगर रख महफ़ूज़ रे मनवा
बढ़ूँ आगे बस राह आगे की खोज सकूँ ।
~ विजय बाबू
No comments:
Post a Comment