एक उपकार #१०सालचैलेंज के बाद
थी अपनी बेपरवाह सवारी
जब थी एक राह मतवाली,
चलूँ बस सोंचू न कल की
थी कुछ यूँही मेरी कहानी ।
चला निरंतर जिंदगी का सफर
खट्टी-मीठी बातें निचोड़ बेअसर,
सोचा देखा तब बाहें फैलाया
पूर्ण संसार जब कुटुंब सा पाया ।
जीवन है जब कञ्चन-तन तब
सब्र करूँ गर उम्मीदों का पल,
मानव हूँ मानवता की यही पुकार
शुक्र करूँ कर अब एक उपकार ।
सब अपना बस होय न कोय पराया
सुन कुछ अब मेरी व् मेरे मन की
जिद छोड़ पाप-पुण्य तब कौन कराया
अडिग हूँ सुनु जब-जब भाषा भविष्य की ।
- विजय बाबू
थी अपनी बेपरवाह सवारी
जब थी एक राह मतवाली,
चलूँ बस सोंचू न कल की
थी कुछ यूँही मेरी कहानी ।
चला निरंतर जिंदगी का सफर
खट्टी-मीठी बातें निचोड़ बेअसर,
सोचा देखा तब बाहें फैलाया
पूर्ण संसार जब कुटुंब सा पाया ।
जीवन है जब कञ्चन-तन तब
सब्र करूँ गर उम्मीदों का पल,
मानव हूँ मानवता की यही पुकार
शुक्र करूँ कर अब एक उपकार ।
सब अपना बस होय न कोय पराया
सुन कुछ अब मेरी व् मेरे मन की
जिद छोड़ पाप-पुण्य तब कौन कराया
अडिग हूँ सुनु जब-जब भाषा भविष्य की ।
- विजय बाबू
No comments:
Post a Comment